बलिया की चिं’ता छोड़ आपस में भिड़े DM और परिवहन विभाग के ARM, दे दिया इस्ती’फा

बलिया– एक तरफ जहाँ बलिया में लोग बा’ढ़ से परेशान हैं और प्रशासन ने जो इंतजाम किया है वह पूरी तरह से नाकाफी है, वहीँ दूसरी तरफ ऐसे हालात में भी बलिया के आला अधिकारी आपस में ही भिड़े पड़े हैं. मामला कुछ यूँ है कि बलिया में तैनात यूपी परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बिंदु प्रसाद ने बलिया जिलाधिकारी भवानी सिंह पर संगीन आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और डीएम का पत्र

बिंदु प्रसाद ने भवानी सिंह पर बदसलूकी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि भवानी सिंह उनके ऑफिस में आये और उनका कॉलर पकड़कर घसीटते हुए नीचे ले गए और अपने स्क्वायड की गाड़ी में जबरन बैठा दिया. इसके अलावा उनका आरोप है कि जिलाधिकारी ने उनके लिए जाति सूचक शब्दों का भी इस्तमाल किया है और उन्हें अपमानित किया है.

दरअसल बलिया जिला कारागार में पानी भर गया है इसलिए वहां के कैदियों को आजमगढ़ जेल शिफ्ट किया जाना था. इसके लिए जिलाधिकारी ने पंद्रह बसों का इंतजाम करने को कहा था. बिंदु प्रसाद का कहना था कि उन्होंने बस का इंतजाम करवाया और खुद जाकर मौके पर पूरी व्यवस्था देखी और इसके बाद अपने ऑफिस आकर काम करने लगे. इस बीच जिलाधिकारी अचानक उनके ऑफिस आये और उनके साथ ऐसा बर्ताव किया. इसलिए उन्होंने अपने सम्मान के लिए इस्तीफा दे दिया है.

वहीँ दूसरी तरफ जिलाधिकारी भवानी सिंह का भी बयान आया है. उनका कहना है कि बिंदु प्रसाद को कई बार फोन फोन किया गया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया. इस तरह उनकी लापरवाही की वजह से कैदियों को रवाना करने में काफी देर हो गयी. वहीँ इस वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति भी पैदा हो सकती थी. बहरहाल, फिलहाल जिलाधिकारी भवानी सिंह और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बिंदु प्रसाद ने एक दूसरे के खिला’फ मोर्चा खोल दिया है और आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है और दोनों के बीच पिस रही है बलिया की आम जनता.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago