Categories: featured

ओवरलोड वाहनों से सड़कें छलनी, एनएच-31 की हालत जर्जर, जगह-जगह हुए गड्ढे

बलियाः यूपी से बिहार को जोड़ने एनएच-31 पर भारी वाहनों का आवागमन जारी है। इससे एनएच-31 क्षतिग्रस्त होना शुरु हो गया है। कई जगह गड्ढे हो गए हैं, कहीं गिट्टी व डामर उखड़ रहा है। ऐसे में लोगों को काफी ज्यादा परेशान हो रही है वहीं हादसों का डर भी बना रहता है।

बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के जयप्रभा सेतु के रास्ते हर रोज सैंकड़ों की संख्या में वाहन निकलते हैं। लेकिन दिक्कत की बात यह है कि हर रोज ओवरलोड वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। ट्रकों में लाल बालू, लोहे की सरिया, लकड़ी, अनाज, आलू, प्याज और अन्य जरुरी सामान भरकर आवागमन हो रहा है।

भारी ट्रकों के गुजरने से पुल कांपने लगा है। कई जगह रोड़ क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं ओवरलोड वाहनों पर अधिकारी-कर्मचारी भी कार्रवाई करने से बचते नजर आ रहे हैं। जयप्रभा सेतु के निकट यूपी की सीमा में पुलिस पिकेट सहित अन्य विभाग की चौकियां भी स्थापित की गई हैं। प्रतिदिन इससे हजारों रुपये का राजस्व का नुकसान भी होता है।

गौरतलब है कि एक साल पहले ही एनएच-31 और जयप्रभा सेतु की मरम्मत की गई थी लेकिन पुर्ननिर्माण के कुछ समय बाद ही रोड़ क्षतिग्रस्त होने लगी है। बताते चलें कि परिवहन विभाग व पुलिस के जिम्मे ओवरलोड वाहनों को रोकने की जिम्मेदारी है, लेकिन दोनों विभाग इस मामले में पूरी तरह से उदासीन बने हुए हैं। वहीं जब एआरटीओ अरुण कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि समय-समय पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यदि फिर भी ओवरलोड वाहनों का आवागमन हो रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago