बलिया के रोडवेज स्टेशन की तस्वीर बदलने जा रही है। सीएम योगी ने जिले के बस अड्डे को एयरपोर्ट जैसा बनाने की बात कही थी। जिस पर अमल भी शुरु हो गया है। जिला प्रशासन इसके लिए काम कर रहा है। पुराने बस अड्डे और एआरएम ऑफिस को तोड़कर आधुनिक बस अड्डा बनाया जाएगा। खास बात यह है कि आधुनिक बस अड्डा बनने के बाद 325 बसों का संचालन होगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
फिलहाल बस अड्डे से 90 बसों का संचालन होता है। रोडवेज के आरएम केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि बलिया रोडवेज स्टेशन और पुराने एआरएम दफ्तर को तोड़कर यहां आधुनिक बस अड्डा बनाया जाना है। इसकी तैयारी चल रही है। आधुनिक बस अड्डे से 325 बसों के संचालन की क्षमता होगी।
रोडवेज बस अड्डा और एआरएम ऑफिस के बीच से होकर जाने वाले जजेज कॉलोनी के रास्ते को डायवर्ट करने की योजना है। मार्ग परिवर्तित होने के बाद पर्याप्त जगह उपलब्ध हो जाएगी। रोडवेज प्रशासन ने जजेज कालोनी के रास्ते को डायवर्ट करने का प्रस्ताव जिलाधिकारी और जिला जज जितेंद्र कुमार पांडेय को सौंपा हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…