एनएच 31 पर सड़कें हुई गायब, ब’लिया के साथ इस’से बु’रा और क्या होगा

बलिया डेस्क: एनएच 31 कई जगहों पर अब पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है और सबसे बुरा हाल बैरिया का है, जहाँ पर गड्ढे इस हद तक सड़कों पर आ गए हैं, जिसमे से गाड़ी निकालने ख’तरे से खाली नहीं है. आलम यह है कि यहाँ से गुजरने वाली कमोबेश हर गाड़ी गड्ढों में फंस जाती है और अगर ज़रा सी भी बारिश हो गयी तो स्थिति और ख’राब हो जाती है. जाम तो अक्सर लगा ही रहता है. आपको बता दें कि इन गड्ढों की वजह से अब तक कई हाद’सा हो चुका है जिसमे कई जा’नें भी जा चुकी हैं और सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं.


लेकिन कोई इसकी सुध लेने वाला नहीं है. बहरहाल, अब ऐसी स्थिति में सुधार लाने के लिए समाजसेवी दुर्ग विजय सिंह झल्लन आगे आये और उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर अनशन किया. गुरुवार की रात लोगों ने एनएच 31 की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान ओझा कटरा के पास भारी जाम लग गया. यह जाम 17 घंटे तक बना रहा और शुक्रवार करीब दो बजे के बाद जाम खुल सका.


प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना था कि प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है. हालाँकि मौके पर पहुंचे बैरिया थाने के एसएचओ संजय त्रिपाठी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की और रास्ते से हटने को कहा ताकि रास्ता बहाल हो सके और जाम न लगे लेकिन लेकिन लोग नहीं मानें. बाद इसके आखिरकार प्रशासन ने सड़क के गड्ढों में गिट्टी दलवाई, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ.


लोगों का कहना है कि यहाँ इतने बड़े बड़े गड्ढे हैं जिसकी वजह से बैरिया से मांझी तथा बैरिया से दलपतपुर चट्टी तक बीस बीस किलोमीटर तक जाम लग जाता है. बहरहाल, अब लोगों की नाराज़गी देखते हुए प्रशासन का कहना है कि जल्द ही गड्ढों को ईंट के टुकड़ों से भरा जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago