रसड़ा डेस्क– इस वक़्त हर तरफ त्योहार को लेकर तैयारियां जोरो पर है लेकिन रसड़ा में छोटी काशी की नाम से मशहुर रामलीला में लगने वाले मेले के मैदान पर बारिश के पानी से जलभराव हो गया है. लेकिन प्रशासन और नगर पालिका को कोई फर्क नहीं पड़ता है.
वहीँ इसके चलते मेले में दुकानों का लगना मुश्किल लग रहा है. मेला कमेटी भी बेवस नजर आ रही है. पानी निकालने के तमाम कोशिशों के बावजूद मैदान के आधे हिस्से में जलभराव खत्म नहीं हो सका. गौरतलब है की मेला ग्राउण्ड में दुकान दो हफ्ता पहले से ही लगने लगते है.
जलजमाव को खत्म करने के लिये मेला कमेटी और तमाम नौजवानों ने पम्प लगाकर पानी निकालने की भी कोशिश करा रहा है, लेकिन रुक रुक कर हो रही बरसात ने मेला कमेटी एवं दुकानदारों के साथ साथ मेला के लुफ्त उठाने वाले लोगों के अरमानों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। मेला के आधे हिस्से में जलभराव के कारण मेला का पूरा आनंद नहीं उठा सकेंगे। वहीँ मेला कमेटी पूरा प्रयास कर रही है की पहले की तरह इस बार भी मेला का आकर्षक रूप प्रदान किया जाये।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…