सलेमपुर- बारातियों से भरी बोलेरो कार पेड़ से टकराई, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

देवरिया– बारातियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. देर रात बारात से वापस लौट रहे बारातियों को लेकर चली बोलेरो की तेज रफ्तार के दौरान ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हो गया. हादसे में बोलेरो के परखच्‍चे उड़ गए. तेज आवाज सुनकर आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. उसके बाद घायलों को अस्‍पताल भेजवाया गया. पुलिस ने सातों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

यूपी के देवरिया में मंगलवार की रात एक बजे के करीब ये हादसा हुआ. ये हादसा देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर बेलडाड़ मोड़ के पास हुआ है. सदर कोतवाली क्षेत्र के खोरमा गांव के महेंद्र वर्मा के लड़के की बारात मंगलवार को सलेमपुर के सोहनपुर में शुकुल टोला में गई थी. रात करीब एक बजे एक बोलेरो से दर्जन भर बाराती वापस लौट रहे थे. देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर बेलडाड़ मोड़ से कुछ पहले लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर कदम के पेड़ से टकराने के बाद पलट गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो में बैठे कुछ बाराती सड़क पर गिर गए.

 

इस हादसे में दो सगे भाइयों की और भांजे की भी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. इस हादसे में खोरमा गांव के रहने वाले सात लोगों की मौत हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद एक ही गांव के सात लोगें की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतकों की शिनाख्त सचिन (18), बहादुर (45), शिव पूजन (70), दलसिंगार (68) के रूप में हुई हैं.

 

पुलिस के मुताबिक काफी बुरी हालत में जो शव हैं उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है. स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राम खेलावन (50), कन्हैया (40), दीपनारायण (60) को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है. तेज रफ्तार के दौरान झपकी आने से सात लोगों की हादसे में जान चली गई. ड्राइवर ने रफ्तार सामान्‍य रखी होती और समय का ख्‍याल रखकर ड्राइविंग की होती, तो असमय इतने लोगों की जान नहीं गई होती.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago