Categories: बलिया

बलिया में भीषण सड़क हादसाः तेज रफ्तार कार पलटने के बाद बनी आग का गोला

बलिया के नगरा-भीमपुरा मार्ग पर भीषण हादसा सामने आया। जहां तेज रफ्तार काम पलट गई और पलटने के बाद कार में आग लगा। गनीमत ये रही कि कार सवार पांच युवकों को समय रहते बाहर निकाल लिया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पांचों घायलों का उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक गाजीपुर जिले के बरेसर निवासी आतिश कुमार सिंह, झब्बर सिंह, पीयूष, अतुल सिंह व जय सिंह युवक मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बेलौझा गांव में किसी उत्सव में गए थे। देर रात कार से नगरा की तरफ आ रहे थे। तभी चचया गांव स्थित टंकी के पास उनकी कार पलट गई और पांचों उस में फंस गए। कार की रफ्तार तेज होने से ये हादसे हुआ।

हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और इसके कुछ देर बाद ही कार में आग लग गई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष संजय सरोज घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल सभी युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago