बलिया डेस्क : बलिया के दुबहड़ थाने पर चौकीदार के पद पर तैनात राजकुमार पासवान की शुक्रवार सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जाता है कि राजकुमार पासवान ड्यूटी कर साइकिल से घर लौट रहे इसी बीच थाने से करीब 100 मीटर दूर बैरिया की ओर जा रही पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक दुबहड़ थाना क्षेत्र के कछुआ खास निवासी 40 वर्षीय राजकुमार पासवान उर्फ बाऊल चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को उनकी ड्यूटी दुबहड़ थाने पर थी। पूरे दिन ड्यूटी करने के बाद रात में साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी बीच थाने से करीब 100 मीटर दूर बैरिया की ओर जा रही पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एसओ दुबहड़ अनिल चंद तिवारी ने घायल चौकीदार को जिला अस्पताल भेजवाया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। खबर मिलने के बाद पहुंचे परिजन राजकुमार को लेकर वाराणसी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली पिकअप को पकड़ लिया है। हादसे की जानकारी होने के बाद गांव-घर के साथ ही चौकीदारों में शोक पसर गया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…