बलिया डेस्क : मानवता को शर्मसार करने देने वाली खबर बलिया से सामने आई है. जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था किस क़दर चरमराई हुई है जिसका अंदाज़ा आप इस खबर से लगा सकते हैं. भारत समाचार की खबर के मुताबिक नरही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गम्भीर रूप से घायल एक मरीज को न तो अस्पताल की ओर से स्ट्रैचर मुहैया कराया गया, न ही वॉर्ड बॉय, डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी या नर्स मिला.
मजबूर होकर घायल को अस्पताल लेकर पहुंचनेवाले पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायल को अस्पताल के भीतर पहुंचाया. इतना ही नहीं हुआ घायल व्यक्ति अस्पताल में जमीन पर इलाज के बिना घंटों से फर्श पर लेटा तड़पता रहा.
बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल एक युवक को पाया. जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को नरही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
जहां गंभीर रूप से घायल मरीज को लेकर पहुंचे पुलिस स्थानीय लोगों घंटों मरीज को रिसीव कराने को लेकर इधर से उधर भटकते रहे. ना तो वार्ड ब्वाय मिला, ना ही कोई अन्य स्वास्थ्य कर्मी. मजबूरन पीसीआर पुलिसकर्मीयों ने पर खुद घायल युवक को अस्पताल के भीतर बेड तक पहुंचाया.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…