Categories: बलिया

बलिया- सड़क हादसे में साइकिल सवार चौकीदार की मौत

बलिया डेस्क  : बलिया के दुबहड़ थाने पर चौकीदार के पद पर तैनात राजकुमार पासवान की शुक्रवार सड़क हादसे में मौत हो गई.  बताया जाता है कि राजकुमार पासवान ड्यूटी कर साइकिल  से घर लौट रहे इसी बीच थाने से करीब 100 मीटर दूर बैरिया की ओर जा रही पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दिया।  हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक दुबहड़ थाना क्षेत्र के कछुआ खास निवासी 40 वर्षीय राजकुमार पासवान उर्फ बाऊल चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को उनकी ड्यूटी दुबहड़ थाने पर थी। पूरे दिन ड्यूटी करने के बाद रात में साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी बीच थाने से करीब 100 मीटर दूर बैरिया की ओर जा रही पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एसओ दुबहड़ अनिल चंद तिवारी ने घायल चौकीदार को जिला अस्पताल भेजवाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। खबर मिलने के बाद पहुंचे परिजन राजकुमार को लेकर वाराणसी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली पिकअप को पकड़ लिया है। हादसे की जानकारी होने के बाद गांव-घर के साथ ही चौकीदारों में शोक पसर गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago