बलिया में घाघरा की मदमस्त लहरें लोगों पर बरपा रही है कहर

बलिया में नदियां उफान पर है एक तरफ जहां घाघरा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती इलाके के लोगों में मन ही मन एक खौफ समा गया है। रेवती थाना क्षेत्र के दतहां आसमानपुर तीलापुर नौका गाँव सहित आधे दर्जन गांव के लोग घाघरा की लहरों को देखकर अंदर ही अंदर डर रहे हैं। बाढ़ विभाग की माने तो घाघरा खतरे के लाल निशान को पार कर चुकी है।

ग्रामीणों की माने तो दिनों दिन घाघरा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। चारों तरफ जल ही जल दिखाई दे रहा है बाढ़ विभाग की माने तो घाघरा खतरे के लाल निशान को पार कर चुकी है वैसे किसी तरीके का आसन्न खतरा नहीं दिखाई दे रही है लेकिन दतहां के पास और तिलापुर के पास पहुंचते ही घाघरा की मचलती लहरें अपनी पूरी रवानी में हिचकोले खाती हुई पश्चिम से पूर्व की तरफ बढ़ रही है 77 किलोमीटर की लंबाई में बना हुआ तुर्तीपार श्रीनगर बंधा में कई ऐसे संवेदनशील स्थान है।

जहां साहिल जैसे जानवरों ने बंधे के अंदर ही अंदर अपना मांद बना लिया है। बाढ़ विभाग के अधिकारियों की माने तो किसी तरीके का खतरा दिखाई नहीं दे रहा है। पिछले दो दशकों में घाघरा ने तटवर्ती इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया है हजारों हजारों हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि के साथ साथ कच्चे-पक्के सैकड़ों मकान को अपने आगोश में ले लिया हैै। जिसकी वजह से आज भी सैकड़ों परिवार टीएस बंधे पर अपना आशियाना बनाकर रहते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि घाघरा की मदमस्त लहरें पिछले दो दशक से इस क्षेत्र में अपना कहर बरपा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago