ट्रिपल सी की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र ने ओवरटेक के चक्कर में गवाई जान !

नगरा डेस्क :  नगरा-गड़वार मार्ग के सलेमपुर चट्टी पर शनिवार को सड़क किनारे खड़ी इट लदी ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार बाइक घुस गई। इससे परीक्षा देकर घर जा रहे तीन बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को पीएचसी बछईपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृ’त घोषित कर दिया तथा दो घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

पुलिस ने मृ’त युवक के श’व को कब्जे में लेकर पोस्ट’मार्ट’म हेतु भेज दिया तथा ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने ले आई। बता दे की नगरा थाना क्षेत्र कोदई निवासी 22 वर्षीय धर्मेन्द्र यादव, 18 वर्षीय आदित्य गिरी व सोनापाली निवासी 18 वर्षीय अर्जुन गुप्ता एक ही बाइक से बलिया ट्रिपल सी की परीक्षा देने गए थे।

परीक्षा समाप्त होने के बाद तीनों युवक वापस आ रहे थे कि सलेमपुर चट्टी पर ओवरटेक करते समय बाइक सड़क किनारे खड़ी ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए तथा बाइक के परखच्चे उड़ गए। चिकित्सकों ने धमेंद्र यादव को मृ’ त घोषित कर दिया।  वहीँ इस पुरे मामले पर पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago