CBSE 12वीं के एग्जाम में बलिया के इन 10 बच्चों ने किया टॉप, टॉपर्स ने इन स्कूलों से की है पढ़ाई

बलिया डेस्क : बीते दिनों केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के रिज़ल्ट आने के बाद छात्रों के चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ गई. दर असल कोरोना काल में बच्चों के रिज़ल्ट भी टाल दिए गए थे और कड़ी मेहनत करके एग्जाम देने के बाद बच्चों को इंतजार था रिज़ल्ट का. और अब जब रिज़ल्ट आया तो सभी झूम उठे. बच्चों की मेहनत रंग लाई. आज हम आपको बलिया के टॉप 10 बच्चों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने 12वीं में कमाल करके दिखाया है और बेहद शानदार नम्बर्स हासिल किये हैं. इसके साथ साथ हम उन स्कूलों के बारे में भी बताएँगे जहाँ से इन बच्चों ने पढ़ाई की.

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के एग्जाम में वैशाली पांडे (आर्ट्स) ने 97.6 प्रतिशत हासिल करके बलिया में टॉप किया है. वैशाली सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा की छात्रा रही हैं. वहीँ प्रियंका यादव (कॉमर्स) ने 97.2 प्रतिशत के साथ बलिया में दूसरा स्थान हासिल किया है. प्रियंका देवस्थली विद्यापीठ की छात्रा हैं. 97.0 प्रतिशत नंबर के साथ सुशील (साइंस) ने तीसरा स्थान हासिल किया है. सुशील स्कूल ज्ञानकुंज, बंशी बाजार के छात्र हैं. इसके अलावा सेंट जेवियर्स धरहरा, के छात्र सत्यवीर सिंह (कॉमर्स) ने 96.6 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान हासिल किया है. पांचवे नंबर पर हैं नागाजी विद्या मंदिर, माल्देपुर के छात्र प्रभाकर राय (कॉमर्स) जिन्होंने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है.

वहीँ ज्ञानकुंज बंशी बाज़ार के छात्र यश राय (साइंस) भी 96.4 अंक हासिल करके पांचवे नंबर पर हैं. छठे पर हैं नागाजी विद्या मंदिर माल्देपुर, के दुर्गेश (साइंस) जिन्होंने 95.4 प्रतिशत नंबर प्राप्त किये हैं. सातवे पर भी दो छात्र हैं. ज्ञानकुंज बंशीबाज़ार, की अंकिता सिंह (साइंस) और देवस्थली विद्यापीठ के आशीष (साइंस) ने 95.2 प्रतिशत नंबर हासिल किये हैं. आठवें नंबर पर भी दो छात्र हैं. नागाजी विद्या मंदिर, के भानु सिंह (साइंस) और आर के मिशन स्कूल के सुमित (कॉमर्स) ने 95.0 प्रतिशत नंबर हासिल किये हैं.

नौवें नंबर पर तीन छात्र हैं. सेंट जेवियर्स धरहरा की साधना यादव (आर्ट्स), साक्षी अग्रवाल (कॉमर्स) और देवस्थली विद्यापीठ की सौम्या (साइंस) ने 94.8 प्रतिशत नंबर हासिल किये हैं. इसके अलावा दसवें नंबर पर सेंट जेवियर्स पिपरौली की छात्र प्रियंका वर्मा हैं, जिन्होंने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago