Categories: बलिया

बलिया के रेवती क्षेत्र में रिहायशी झोपड़ियों में लगी आग, लोगों की मदद को आगे आए समाजसेवी निर्भय नारायण सिंह

बलिया के रेवती स्थानीय थाना क्षेत्र के लमुही ग्राम सभा के लाली के डेरा में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई। यहाँ 11 रिहायशी झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। इस पूरी घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं ग्रामीणों ने आपसी रंजिश के तहत आग लगाने के आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 9 बजे एक वकील के घर में आग लगी। देखते ही देखते बाकी घरों में आग फैलना शुरू हो गई। आग की लपटें बढ़ती देख इलाके के लोग इकठ्ठे हुए और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक 11 झोपड़ियां जल कर खाक हो चुकी थी। ग्रामीण सुरेंद्र बिन्द, वकील बिन्द, जय प्रकाश बिन्द, नन्द जी बिन्द एवं गणेश बिन्द आदि लोगों का घर बुरी तरह जल गया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस घटना के सामने आने के बाद बलिया जनपद के प्रखर एवं सच्चे समाजसेवी, श्री निर्भय नारायण सिंह जी लोगों की मदद के लिए आगे आए। आनन फानन में “टीम निर्भय” सारा कामधाम छोड़कर बनारस से मौके पर पहुँचकर यथासंभव राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया। समय पर मदद पाकर लोग निर्भय सिंह को धन्यवाद देते हुए नज़र आए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago