बलिया के बांसडीह में नाबालिग बच्चो समेत माँ की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

बलिया : बांसडीह के मानिकपुर गाव मे दो बच्चो समेत उसकी माँ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से गांव मे हड़कंप मच गया है। इसमें महिला सहित उसके दो नाबालिग बच्चे हैं।

यह परिवार बिगत 25 मई को दिल्ली से परिवार के एक सदस्य की मौत 23जून को होने के बाद उसका दाह संस्कार करने के पश्चात ब्रह्म भोज करने के लिए गांव पर आया था।

जिस दिन से इन लोगों के गांव पहुंचने की सूचना मिली उसी दिन से ग्रामीण भयभीत थे। ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को सूचित किया गया। स्वास्थ्य विभाग पूरे परिवार का सेंपल 25जून को लेकर जांच के लिए भेज दिया।

जांच में एक महिला उम्र करीब 28 वर्ष एवं उसके दो बच्चे उम्र 8 एवं 6 वर्ष का कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव निकला। इसकी पुष्टि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी डॉ साहबुद्दीन ने भी की।

चर्चा है कि इस परिवार के कुछ सदस्य दिल्ली में किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में ही कार्य करते हैं जिसमें पॉजिटिव आई महिला के ससुर की मौत दिल्ली में हुइ थी ग्रामीण कोरोना से मौत को लेकर आशंकित थे जबकि यह परिवार बता रहा था कि उनकी मौत किसी अन्य बीमारी से हुआ है जिसका मौखिक रूप से वे सर्टिफिकेट होने का भी दावा कर रहे थे।

चर्चा यह भी है कि कुल 5 लोग दिल्ली से आए थे मंगलवार के दिन में तीन की रिपोर्ट आ गई है शेष 2 लोगों का रिपोर्ट अभी आना बाकी है

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago