बलिया- पांच लड़कों ने किशोरी के संग किया रेप, विडियों बना कर दिया वायरल

बलिया जनपद के रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पूर्व शौच करने गई किशोरी के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि उसका विडियों भी वारयल करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

आरोप है कि युवकों ने दुष्कर्म के बाद विडियों बनाया और किसी को यह बात न बताने की धमकी देते हुए फरार हो गये। आरोपियों ने दुष्कर्म की विडियों भी वायरल कर दिया। इस संबंध में पीड़ित किशोरी द्वारा पांच युवकों के खिलाफ रेवती थाने में नामजद तहरीर दे गयी है। पुलिस मामले की जांच कर छानबीन में जुट गयी है।
पीड़ित सोलह वर्षीय किशोरी द्वारा थाना मे दी गई तहरीर के अनुसार गत 29 जुलाई रविवार की शाम खेत मे शौच करने गई थी ।

इसी बीच पहले से मौजूद युवको ने उसे पकड़ लिया तथा थोड़ी दूर एक झोपड़ी मे ले जाकर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किये । एक युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना वी डी ओ भी बनाया गया । आरोपियों ने अपना मुंह काला करने के बाद पीड़िता को चाकू दिखाकर किसी को न बताने की धमकी देते हुए फरार हो गये । डरी सहमी किशोरी ने घटना के बाद चुप्पी साध लिया ।

दो दिन पूर्व एक युवक ने विडियों वायरल कर दिया। बाहर मे नौकरी कर रहै किशोरी के भाई के मोबाइल पर भी विडियों वायरल हो गया । उसने घटना की सूचना अपने पिता को दी ।किशोरी की दादी ने उससे पूछताछ की तो उसने घटना के बाबत सारी बात बताई ।

दादी द्वारा किशोरी के पिता को जानकारी दिये जाने पर रविवार को किशोरी के पिता परिजनो संग रेवती थाना पहुंचे तथा तहरीर दी गई । पुलिस द्वारा मामले की प्राथमिक दर्ज कर किशोरी को मेडिकल भेजने की कार्यवाही की जा रही है ।

इस संबंध में रेवती थानाध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि पुलिस को अभी तक वायरल विडियों नही मिला है। आरोपियों की तलाश जारी है समाचार लिखे जाने तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। रेवती पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago