Categories: featured

बलिया में किशोरी से दरिंदगी, परिजनों की पहचान उजागर करने वालों को भी मिलेगी सजा!

बलिया। प्रदेश महिलाओं पर अपराध के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बलिया जिले का है। जहां मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ पड़ोस के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने दरिंदगी की। हैवानियत की शिकार किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों को घटना के बारे में पता चला। यहां तक किशोरी ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। फिलहाल जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक जनपद के नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ पड़ोस के अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर मामले की जानकारी परिजनों को हुई। प्रकरण में सोशल मीडिया और ट्विटर पर वीडियो अपलोड कर आरोप लगाया गया कि नरही थाना प्रभारी ने प्रार्थी की शिकायत नहीं सुनी, थाने से भगा दिया।  जबकि पीड़िता के पिता ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर वह थाना प्रभारी तक पहुंच ही नहीं पाया था। एक दिन थाने के गेट तक आया था, लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति के कहने पर गेट से ही लौट गया था।

भगाने का जो वीडियो वायरल हुआ है, वह झूठा है। इसके बाद परिजनों ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मामले में पुलिस की ओर से पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पड़ोसी ने किशोरी के साथ पहले ही दरिंदगी की थी। पीड़िता गर्भवती थी, उसे मृत बच्चा पैदा हुआ। इसके बाद पिता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नरही थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिजनों की पहचान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर उजागर की गई है। ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है। वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति की जांच कर शिनाख्त की जा रही है। ऐसा करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीँ पीटीआई-भाषा को एसपी राजकरण नैयर ने बताया कि आरोपी पर पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago