भाजपा को सत्ता से हटाना ही एक मात्र मकसद- युवा चेतना

बलिया डेस्क : युवा चेतना के संरक्षक स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने बलिया के कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों के घर घर जाकर मुलाक़ात की और उनकी परेशानी को जाना।

साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में भाजपा को सत्ता से हटाना ही एक मात्र मकसद सभी का होना चाहिये । स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की केंद्र कि मोदी और राज्य की योगी सरकार फेल हो गई है। कोई भी राजनीतिक पार्टी जनता के पक्ष में कार्य नहीं कर रही है।

ऐसी परिस्थिति में जनता के हितों के लिए संघर्षरत युवा चेतना को मज़बूत करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश में धर्म के नाम पर हो रही गंदी राजनीति को समाप्त करने की आवश्यकता है।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की गाँव,गरीब,किसान,मज़दूर और नौजवान वर्ग को समृद्ध बनाने के लिए हम संकल्पित हैं।भाजपा ने नौजवानों को ठगा है हमें एकजुट होकर परिवर्तन कराना होगा।श्री सिंह ने कहा की योगी सरकार में एसपी हत्या करवा रहे हैं हमारा रखवाला ही अब ह त्या रा हो गया।

श्री सिंह ने कहा की जनता हमें ताक़त दे हम परिवर्तन करेंगे। रोहित ने कहा की युवा चेतना आने वाले समय में विकल्प होगा। इस अवसर पर भगवान पांडेय,अजय राय मुन्ना,चमचम तिवारी,सन्नी तिवारी,निखिल पांडेय,रविशंकर चौधरी,बैजू राय,अजय ओझा,आदित्य चौबे,चंदन पांडेय आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago