21 सितंबर बलिया से दिल्ली के लिए चलेंगी ये ट्रेनें, पढ़ें पूरी लिस्ट और शेड्यूल

बलिया डेस्क : 21 सितंबर से चुने हुए रूट पर बीस जोड़ी क्लोन ट्रेनें चलनी शुरू होंगी. ये ट्रेनें श्रमिक स्पेशल और स्पेशल ट्रेनों के अलावा होंगी. अभी फिलहाल कुल 310 ट्रेने चल रही हैं. पहले ही ये जानकारी आई थी कि सभी विशेष ट्रेनों के परिचालन की निगरानी की जाएगी और जहां भी ट्रेन की मांग होगी या वेटिंग लिस्ट होगी, वहां एक्चुअल ट्रेन से पहले एक ‘क्लोन’ ट्रेन चलाई जाएगी.

कहां से कहां तक चलेंगी ट्रेनें? 21 सितम्बर से  चलने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों में 04055 बलिया-दिल्ली त्रैसाप्ताहिक क्लोन विषेष गाड़ी प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को बलिया से दोपहर 2:10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 06:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04056 दिल्ली-बलिया त्रैसाप्ताहिक क्लोन विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को दिल्ली से 18:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 10:00 बजे बलिया पहुंचेगी।

04055- 04056 बलिया-दिल्ली-बलिया क्लोन विशेष गाड़ी अपने यात्रा मार्ग में गाजीपुर सिटी, जौनपुर, प्रयागराज जक्सन एवं कानपुर सेण्ट्रल स्टेशनों पर रूकेगी वही 09065 सूरत-छपरा साप्ताहिक क्लोन विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार को सूरत से सुबह 8:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 02:30 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 09066 छपरा-सूरत साप्ताहिक क्लोन विशेष गाड़ी प्रत्येक बुधवार को छपरा से सुबह 8:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 2 :45 बजे सूरत पहुंचेगी।

09065 -09066 सूरत-छपरा-सूरत साप्ताहिक क्लोन विशेष गाड़ी अपने यात्रा मार्ग में भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी एवं शाहगंज स्टेशनों पर रूकेगी। इन क्लोन विषेश ट्रेनों में हमसफर एक्सप्रेस की बोगियों को उपयोग में लाया जायेगा। जिसमें जनरेटर सह लगेजयान के 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 तथा शयनयान श्रेणी के 04 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

बता दें कि कोरोना संकट के दौरान प्रवासी मज़दूरों को ही ध्यान में रखते हुए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं जो राज्यों की मांग के आधार पर चलाई गईं थी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago