बलिया में गिरी आकाशीय बिजली, इतने लोगों ने गंवाई जान!

बलिया डेस्क :  जिले में मंगलवार की शाम को हुई बारिश के दौरान अलग-अलग जगहों  पर बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर चार लोगों ने अपनी जान गवाई ।

बेल्थरा रोड-  उभांव थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव के फरही नाला के समीप बकरी चराते समय मंगलवार को  आकाशीय बिजली गिरने से एक शख्स की मौत घटना स्थल पर ही मौत हो गयी वहीँ चार युवक गम्भीर रूप से झुलस गये।

झुलसे 4 युवकों का युवकों का उपचार सीएचसी सीयर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बाराडीह गांव निवासी किन्नू राजभर (20) पुत्र लाल बिहारी राजभर , अशोक (13) पुत्र लाल बिहारी, प्रदीप राजभर (14) पुत्र मुंद्रिका, साहिल (14) पुत्र द्वारिका राजभर, कृष्णा राजभर (16) पुत्र ज्ञानी राजभर निवासी नरही जो अपने मौसी के घर किन्नू राजभर के यहां बाराडीह आया था।

मंगलवार को ये सभी लड़के गांव के समीप फरही नाला के पास बकरी चरा रहे थे। इसी बीच 3 बजे अचानक आयी वर्षात शुरू हो गयी। इस दौरान आकाशीय बिजली की तेज तड़प से सभी उसके चपेट में आ गए। जिससे किन्नू राजभर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी । जबकि अशोक, प्रदीप, कृष्णा और साहिल गम्भीर रूप से झुलस गए।

उभाव पुलिस ने पीएम की कार्यवाही हेतु किन्नू राजभर के शव को कब्जे में ले लिया है। तहसीलदार जितेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में शासनादेश के अनुसार कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

चिलकहर : गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी बलुवा गांव में भी बिजली गिरने से मंगलवार की देर शाम बकरी चराने गए कुरेजी निवासी लल्लन राजभर का पुत्र मंगरु राजभर 5 वर्ष, मुन्ना राजभर की पुत्री निशु राजभर 4 वर्ष व नीतू राजभर 5 वर्ष प्रतिदिन की भांति मंगलवार के दिन भी बकरी चराने के लिए बगीचे की तरफ गई थी।

इसी दौरान बिजली गिरने की वजह से दो मंगरु और निशू की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में दो बकरियों की भी झुलसने से मौत हो गई। जबकि नीतू गंभीर रुप से झुलस गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जयप्रकाशनगर : बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगांवा) पंचायत के घूरी टोला गांव में मंगलवार को बिजली की चपेट में आने से आशीष कुमार चौधरी 18 की मौत हो गई। वह किसी कार्य से गांव के बाहर सरयू नदी के किनारे गया था। वहां से घर के लिए ज्यों ही चला और रास्ते में कटाव रोधी कार्य पर खड़ा हुआ उसी समय बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago