बलिया के बेल्थरा रोड इलाके के चौकिया में मुस्लिम बच्चों को थाली की जगह पत्त्ल में खाना परोसने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रह है। जिसमें अलग समुदाय के बच्चों को पत्तल में मिड डे मिल का खाना परोसा गया। वहीं अन्य छात्रों को थाली में खाना परोसा गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग सकते में है। इस मामले में जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जा चुकी है।खबरों के मुताबिक यह वीडियो तीन हफ्ते पुराना है। मामला ऊभांव थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौकिया का हैं।
आरोप है कि स्कूल में पर्याप्त मात्रा में थालियां थीं इसके बावजूद भेदभाव के चलते कुछ छात्रों को पत्तल में खाना परोसा गया। वहीं, इस मामले को लेकर खंड शिक्षाधिकारी निर्भय नारायण सिंह का कहना है कि बच्चों ने अपने मन से पत्तल में खाना खाया।
विडियो में “मिड डे मील” मे मुस्लिम बच्चो को थाली की बजाय पत्ते पर खिलाया जा रहा है, जबकि अन्य बच्चो को बर्तन मे खाना दिया जा रहा है
एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान खंड शिक्षाधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि यह मामला डेढ़ महीने पुराना है और लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।उनका कहना है कि विद्यालय में करीब 35 बच्चे अल्पसंख्यक समुदाय के हैं।कई बच्चे मीड डे मील के लिए घर से थालियां लेकर आते हैं।
उन्होंने बताया कि उस दिन एक हिंदू और एक मुस्लिम बच्चा घर से थाली लेकर नहीं आए थे जिसके बाद उनसे स्कूल की थालियां इस्तेमाल करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने स्कूल की थालियों में खाना नहीं खाकर पत्तल पर खाना खाया। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर जांच रिपोर्ट 26 जुलाई को जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। वहीँ जब बलिया खबर ने इस बाबत जिलाधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया, मामला शर्मनाक है जिसकी जांच की जा रही है ।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…