Categories: featured

राहत : बलिया में 96 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल

बलिया। पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल के महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को दिवाली से पहले थोड़ी राहत मिली है। देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार 3 नवंबर को ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। उत्पाद शुल्क में सरकार की ओर से कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी गिरावट आयी।

शुक्रवार को जिले में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से भी नीचे उतरकर 96 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई। यह गिरावट लगातार दूसरे दिन जारी रही। बुधवार को जिले में पेट्रोल 107 रुपये 80 पैसे प्रति लीटर बिक रहा था, वह गुरुवार को अचानक गिरकर 101 रुपये 89 पैसे पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसमें और गिरावट आई और यह 96 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। डीजल की कीमत बुधवार को 99.67 रुपये प्रति लीटर था, जो गुरुवार को घटकर 87 रुपये 87 पैसे पर पहुंच गया। हालांकि शुक्रवार को इसमें और गिरावट नहीं आयी।

अक्टूबर में डीजल 7.90 रुपए महंगा हुआ

अक्टूबर का महीना तेल की कीमतों को लेकर हाहाकारी रहा है। हर रोज 30 और 35 पैसे करके बीते महीने पेट्रोल 7.45 रुपए महंगा हो गया, जबकि डीजल 7.90 रुपए बढ़ गया। 1 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 101.89 रुपए प्रति लीटर था जबकि डीजल के भाव 90.17 रुपए प्रति लीटर चल रहे थे। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों की वजह से हर रोज देश में फ्यूल प्राइज बढ़ रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट का अनुमान है कि अभी क्रूड ऑयल और महंगा हो सकता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago