बलिया- पैसे लेकर ज़मीन देने से किया इंकार, पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुक़दमा दर्ज !

बलिया डेस्क :  बेल्थरा रोड में  पैसे लेकर ज़मीन देने से इंकार करने पर टीकम चंद जायसवाल  नाम के व्यक्ति पर धोखाधड़ी, जालसाजी को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है । बेल्थरा रोड के रहने वाले अंश गुप्ता ने  आरोप लगाया की ज़मीन के एडवांस के तौर पर लखरानी गली कस्बा के निवासी टीकम चंद जायसवाल को पाँच लाख पचास हज़ार रुपए दिए थे. लेकिन पैसे लेने के बाद भी टीकम चंद जायसवाल ने अपने भाई के नाम उस ज़मीन का बैनामा कर दिया, जिसके लिए अंश गुप्ता ने भुगतान किया था.

इसकी खबर होते ही जब अंश गुप्ता ने अपने पैसे वाला माँगे तो टीकम चंद जायसवाल ने पैसे देने से इंकार कर दिया और गाली गलौज पर उतर आया. ऐसे में अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी की शिकायत अंश गुप्ता ने प्रभारी निरीक्षक थाना उभाव से की.

मामला की जाँच हो रही थी. इस बीच अंश गुप्ता अपनी फ़रियाद लेकर बलिया के पुलिस अधीक्षक के पास पहुँचे और सारे मामले की जानकारी दी. अब पुलिस अधीक्षक के आदेश पर टीकम चंद जायसवाल तथा उसके भाई अजय जायसवाल के विरुद्ध मु0अ0स0 147/2020 धोखाधडी का मुकदमा धारा 406/504/506 आईपीसी दर्ज कर मुकदमा दर्ज किया गया जिसकी जाँच उपनिरीक्षक आर.के. सिंह के द्वारा की जा रही है. इस प्रकार के धोखाधड़ी करने वालों में मुकदमा पंजीकृत होने के उपरांत खलबली मची हुई है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago