Categories: बलिया

बलिया बलिदान दिवस पर रेड क्रॉस ने मरीजों में किया दूध, फल का वितरण

बलिया बलिदान दिवस पर जिलाधिकारी अध्यक्ष IRCS बलिया के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जयंत कुमार के मार्गदर्शन में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुजीत कुमार यादव और चैयरमैन संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मरीजों के बीच दूध और फल का वितरण किया।

इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य अस्पताल पहुंचे जहां मरीजों के बीच दूध, बिस्किट और फल बांटे। इस दौरान जिला अस्पताल में स्थित अशोक स्तंभ पर माल्यार्पण किया। इस दौरान डॉ सुजीत कुमार यादव ने कहा कि बलिया बलिदान दिवस आज़ादी की लड़ाई में शहीद हुए बलिया के वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है और रेडक्रास मानव सेवा के अपने स्वभाव के अनुरूप मरीजों के बीच में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती है।

रेडक्रास बलिया के चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि बलिया पूरे देश में सबसे पहले 19 अगस्त 1942 को ही आज़ाद हो गया था और समस्त जनपदवासी गर्व के साथ आज के दिन बलिदानियों को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्रास देश व समाज हित में ऐसे कार्यक्रम निरन्तर करता रहता है।

आजीवन सदस्य रेडक्रास अभिषेक राय ने कहा कि रेडक्रास देश व समाज में असहाय व पीड़ित लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य अपने कार्यक्रमों के माध्यम से निरन्तर करती रहती है। मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुजीत कुमार यादव, चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता, डॉ विनेश कुमार, डॉ शत्रुघ्न पांडेय, डॉ रितेश सोनी, आजीवन सदस्य नंदिनी सिंह, आशीष तिवारी, अभिषेक राय, सोनू शर्मा, ओमप्रकाश यादव, राकेश रौनियार, रोहित तिवारी, अशोक रौनियार आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago