Categories: बलिया

बलिया – फाइनेंस कंपनी के 2 कर्मचारियों ने किया करीब 23 लाख रुपये का गबन, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। बांसडीह क्षेत्र में 23 लाख रुपये से अधिक के गबन मामला उजागर हुआ है। जहां कस्बा स्थित एक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने अपने दो कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले को लेकर भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड बांसडीह के शाखा प्रबंधक बृजभान यादव ने बताया कि उनकी कंपनी इंडसइंड बैंक की सब्सिडरी है। कंपनी का कार्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के समूह को स्वरोजगार के लिए सूक्ष्म लोन प्रदान करती है। महिलाएं साप्ताहिक किश्तों के माध्यम से लोन चूकती हैं।

शाखा में अनुज कुमार सिंह निवासी कसौंडर गोपालपुर (कसेसर) जिला बलिया और संजय प्रसाद निवासी रेवाली थाना लार जनपद देवरिया क्रेडिट मैनेजर थे। जून में अनुज ने कंपनी से जुड़ी महिला सदस्यों से 9 लाख 72 हजार 715 रुपये और संजय प्रसाद ने 13 लाख 50 हजार 664 रुपये फील्ड से उठाकर अपने पास रख लिए गए। जिन्होंने कुल 23 लाख 23 हजार 379 रुपये का गबन किया। आडिट टीम से जांच कराने पर गबन की पुष्टि भी हुई।

वहीं जब इस संबंध में दोनों से पूछताछ की गई तो इन्होंने पैसे लेने की बात स्वीकार भी की। और जल्द जमा करने का आश्वासन दिया। एक सप्ताह बीतने पर जब इनसे संपर्क हुआ और फिर पैसे देने से इंकार कर दिया। प्रबंधक की तहरीर पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।। कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago