बलिया में नहीं रुकी सुविधा शुल्क के नाम पर अवैध वसूली, अब इस लेखपाल के ख़िलाफ़ जाँच शुरू

बलिया । सरकार भले ही भ्रष्टाचार रोकने के लेकर तमाम दावे कर रही है लेकिन हक़ीक़त इसके बिल्कुल उलट है. बलिया ज़िले में सुविधा शुक्ल के नाम पर अवैध वसूली चरम पर है. प्रशासन इस पर पूरी तरह से नकेल कसने में असफल दिखाई दे रहा है. अब नया मामला फेफ़ना में सामने आया है जहां एक व्यक्ति में लेखपाल पर सुविधा वरासत करने के लिए सुविधा शुक्ल माँगने का आरोप लगाया है. खबर यूँ है कि आदर्श नगर के रहने वाले आनंद सिंह ने जिलाधिकारी अदिति सिंह से इस मामले की शिकायत की है और जाँच की माँग की है.

डीएम को लिखे पत्र में आनंद सिंह ने कहा है कि उनके पिता और चाचा के नाम से पैतृक भूमि खुटहा, बांसथाना और इस्माईला मौजा में स्थित है. अब उनके देहांत के बाद वह अपना और चाचा के बेटों का नाम दर्ज करने के लिए उन्होंने 6 महीने पहले ही पूर्व लेखपाल गीता सिंह को संबंधित अभिलेख और दस्तावेज दिए थे.

लेकिन आरोप है कि लेखपाल ने उनसे कहा कि सुविधा शुल्क के बिना वरासत नहीं हो पाएगी. आनंद सिंह का कहना है कि सुविधा शुल्क देने के बाद भी उनका वरासत का काम नहीं हुआ. बहरहाल, इस मामले की जाँच जिलाधिकारी अदिति सिंह ने उपजिलधिकारी सदर राजेश कुमार यादव को सौंपी है. राजेश यादव ने बताया कि इसकी जाँच चल रही है और दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago