बिल्थरारोड। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जनप्रतिनिधियों से एक सीएचसी व पीएचसी को गोद लिए जाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में गोद लेने की होड़ लग गई है। जिले के सीयर सीएचसी अस्पताल को क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया द्वारा गोद लिए जाने के प्रयास करने संबंधित घोषणा तो कर दिया गया किन्तु पत्र जारी नही किया गया। घोषणा के लगभग दस दिन बाद ही नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने शुक्रवार को शासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर सीयर सीएचसी को गोद लेने
का पत्र जारी किया है। अब एक ही अस्पताल को सत्ताधारी दल के दो नेताओं द्वारा गोद लिए जाने की घोषणा से पार्टी में स्थानीय स्तर पर सबकुछ ठीक न होने को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। अब इसको विधायक-चेयरमैन के बीच तनातनी माना जाए या ये महज संयोग है ? गौरतलब है कि बिल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया और चेयरमैन दिनेश गुप्ता के बीच राजनीतिक वर्चस्व को लेकर पहले से ही दूरियां रही है और इसकी झलक सार्वजनिक मंचों पर भी दिखती रही है।
नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने शुक्रवार को पत्रकारों को सीयर सीएचसी को गोद लेने की जानकारी दी। चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा कि अस्पताल गोद लेने को लेकर राज्यपाल महोदया एवं उप्र मुख्यमंत्री द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश का अनुपालन किया जा रहा है। कहा कि नगर के बीचोंबीच स्थित अस्पताल के साफ सफाई और अन्य मूलभूत सुविधा का तो पहले से ही ख्याल रखा जाता रहा है।
इसे लेकर नपं ईओ ब्रजेश गुप्ता ने स्थानीय निकाय के जिला प्रभारी अधिकारी समेत सीएमओ और सीएचसी अधीक्षक को लिखित पत्र भेजकर नगरपंचायत अध्यक्ष द्वारा सीयर सीएचसी को गोद लिए जाने की सूचना दी है। जिसकी पुष्टि करते हुए सीयर सीएचसी अधीक्षक डा. तनवीर अहमद ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा अस्पताल गोद लेने संबंधित पत्र मिला है। पूछे जाने पर बताया कि विधायक जी की तरफ से अस्पताल को गोद लेने संबंधित किसी तरह का कोई पत्र अब तक नहीं मिला है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…