देश में 100 करोड़ कोरोना खुराक का रिकॉर्ड, पिछड़ कर भी अव्वल रहा बलिया !

बलिया। कोरोना के खिलाफ जंग में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में गुरुवार को 100 करोड़ लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन देने का लक्ष्य भी पूरा हुआ। महामारी के खिलाफ जंग में इसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में माना जा रहा है। यह भी उम्मीद जाहिर की जा रही है कि इतने बड़े पैमाने पर टीका लगाने के बाद भारत ने संभावित तीसरी लहर को भी आने से रोक दिया है। देश में 100 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन में बलिया का योगदान 17 लाख तीन हजार का है। इनमें 13 लाख 83 हजार को पहला और 3 लाख 19 हजार को दोनों डोज दिए जा चुके हैं।

बलिया जिले की आबादी करीब 36 लाख 51 हजार के सापेक्ष टीका का आंकड़ा अभी 50 प्रतिशत भी नहीं हुआ है लेकिन बाढ़ और बारिश से प्रभावित जिले में स्वास्थ्य विभाग इस आंकड़े को संतोषजनक मान रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार शुरूआत में शासन की ओर से जिले में प्रतिदिन 7 हजार टीका लगाने का लक्ष्य मिला था, जो बाद में बढ़कर 29 हजार तक हो चुका है। दशहरा मेला के चलते टीका लगाने की रफ्तार थोड़ी रूकी थी, जिसे पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इस सप्ताह प्रतिदिन 58 हजार डोज टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। हालांकि कभी सिरिंज की कमी तो कभी वैक्सीन आने में देरी से टीका लगाने की रफ्तार थम जा रही थी। इसके चलते लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण कम हुआ है।

वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश- कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी, पीएचसी पर टीकाकरण टीम बनायी गयी है। जिसमें कुल 92 चिकित्सकों के साथ एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लगाया गया है। टीकाकरण टीम विभिन्न गांवों में कैंप लगाकर लोगों का टीकाकरण कर रही है।

वैक्सीनेशन में बाढ़ और बारिश का खलल- टीकाकरण की रफ्तार धीमा करने में अतिवृष्टि और बाढ़ भी बाधक बनी है। स्थिति यह है कि जिले की दो तिहाई आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गयी थी, जबकि शेष आबादी भारी बारिश से जल जमाव का दंश झेल रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ क्षेत्रों में प्रमुखता से कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया था। बावजूद अब तक 50 प्रतिशत भी टीका नहीं लगाया जा सका है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago