Categories: बलिया

31 गांवों में हैंडपंप की रीबोरिंग और मरम्मत कार्य में गोलमाल, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

बलिया में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल की समस्या बढ़ने लगी है। खासकर ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी की कमी देखने को मिल रही है। पांचों ब्लॉक मनियर, बैरिया, रेवती, बांसडीह, मुरलीछपरा के गावों में पेयजल को लेकर शिकायतें आ रही हैं।

आरोप है कि पांचों विकास खंडों के 31 ग्राम पंचायतों में हैंडपंपों की रीबोरिंग और उनकी मरम्मत में गोलमाल किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक इन गांवों में हैंडपंपों की मरम्मत नहीं की गई, जिसके कारण पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामवासी भरी गर्मी में पीने के पानी को तरस रहे हैं।

ग्राम विकास निधि से गांवों में हैंडपंप रीबोरिंग और मरम्मत के कार्य किए जाने का प्रावधान है। लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा कोई भी काम नहीं कराया गया। जिसकी वजह से मई के महीने में ही पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। मामले में  मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा ने मनियर, बैरिया, रेवती, बांसडीह व मुरलीछपरा के खंड विकास अधिकारी से संबंधित गांवों में किए गए भुगतान की रिपोर्ट मांगी है। जल निगम ग्रामीण इकाई को जांच एजेंसी नियुक्त किया गया है। वहीं जल निगम के एई अनुभव गुप्ता ने बताया कि संबंधित बीडीओ को पत्र भेजकर हैंडपंपों पर किए गए खर्च के बाबत ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago