CM योगी से मिले रविंशकर सिंह पप्पू, सियासी गलियारे में हलचल तेज़

बलिया। आगामी विधानपरिषद चुनाव को देखते हुए  जिले राजनैतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। अभी चुनाव की तारीखों का एलान नहीं हुआ। लेकिन कयास यह लगाया जा रहा है कि इसी साल के अंतिम माह में चुनाव हो सकता है। विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू  ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की। इस दौरान क्या बात हुई यह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि पप्पू जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सीएम से मिलने के बाद रविशंकर सिंह पप्पू ने  कहा कि प्रदेश में आगामी सरकार भारतीय जनता पार्टी की होगी।

एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा है कि मैं भारती जनता पार्टी में रहकर जनता की सेवा करूं और बलिया को विकाय के पथ पर ले जा संकू। उधर लखनऊ से एक सूत्र ने बताया कि मंत्रीमंडल के विस्तार के बाद रविशंकर सिंह पप्पू भाजपा में शामिल हो जाएंगे। वैसे यह भी बताते चले कि भाजपा के कुछ कद्दावर नेता भी लगे हुए हैं उनको पार्टी में शामिल कराने के लिए। वहीँ एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने बताया कि चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों हो इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से

मुलाकात की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मैं बलिया में आऊंगा और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व पीएम के पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी में विशाल अस्पताल को योगी सरकार के हवाले करने का मन बनाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि योगी सरकार उस अस्पताल को चालू कराएगी। ताकि बलिया ही नहीं पूर्वांचल के कुछ जनपद के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर मिल सकें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago