नामांकन में रविशंकर सिंह पप्पू ने दिखाई सियासी ताकत, बोले- ‘जनबल के साथ फिर एक बार जीतूंगा चुनाव’

बलिया में MLC चुनाव के लिए आज नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी से रविशंकर सिंह पप्पू और सपा से अरविंद गिरी ने नामांकन दाखिल किया। दोनों ही प्रत्याशी गाजे-बाजे साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। और नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी की। नामांकन के दौरान दोनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा करते नजर आए। रविशंकर सिंह ने नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए अपनी जीत का दावा किया उन्होंने कहा कि मैं चुनाव जीत चुका हूँ अब सिर्फ घोषणा होना बाकी है। इस दौरान उन्होंने सपा प्रत्याशी पर तंज भी कसा।

अवधुतेश्वर में दर्शन के बाद नामांकन– रविशंकर सुबह अपने इब्राहिम पट्टी स्थित पैतृक आवास स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर द्वारा निर्मित भगवान अवधुतेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ हजारों का काफिला  किडिहरापुर, नगरा, भीमपुरा, ताड़ीबड़ागांव सुखपुरा, हनुमानगंज होते हुए हुए सैकड़ों वाहनों सहित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने नामांकन दाखिल किया। और जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग उनके साथ हैं। साथ ही धनबल और जनबल के सवाल पर कहा कि जनबल है तभी वह 3 बार चुनाव जीते और इस बार भी चुनाव जीत रहे हैं।

अरविंद गिरी पर रविशंकर का तंज- 3 बार MLC रह चुके वर्तमान में चौथी बार लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू ने सपा प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें तो बलिया की भोगौलिक स्थिति ही नहीं पता तो चुनाव कैसे जीतेंगे। उन्हें अगर बलिया में छोड़ दिया जाए तो वह अपने घर तक नहीं पहुंच पाएंगे। वह कुछ दिन से तो बलिया में आए हैं। इससे अच्छा वह वापस लखनऊ ही चले जाएं। साथ ही कहा कि मैं बलिया के छोटे-छोटे गांव में घूम चुका हूं और अब चुनाव मैं नहीं जनता लड़ रही है।

वहीं इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद गिरी पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, विधायक संग्राम सिंह यादव जयप्रकाश अंचल सपा के जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सपा कार्यालय से निकलकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा के इंतेजाम किए थे जगह जगह पुलिस के जवान एलर्ट नजर आये। बता दें आज नामांकन की आखिरी तारीख थी। नामांकन पत्रों की जांच 23 मार्च को होगी और 25 मार्च तक नाम वापसी की जा सकेगी। 9 अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 16 अप्रैल तक निर्वाचन पूरा कर लिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago