बलिया में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने यूपी सरकार और बलिया जिले की जमकर तारीफ की। उन्होंने भोजपुरी अंदाज में कहा कि बलिया के धरती बहुत समझदार ह, इहवा एक-एक महा पुरुष भइल लोग। सबके नमन वंदन बा। मोदी जी औरी योगी जी के राज में चारों ओर विकास के गंगा बहत बा। योगी जी के कदम से कदम मिला के अब नगरा में भी विकास के गंगा बही।
बता दें बुधवार को सांसद और अभिनेता रवि किशन ने जनता इंटर कॉलेज के मैदान में क्षेत्र पंचायत नगरा में पूर्व प्रमुख अनिल सिंह द्वारा आयोजित 151 विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। सांसद ने कहा कि योगी के शासन काल में अपराध पर अंकुश लग गया है। गुंडे, माफिया, बदमाश जेल के सलाखों में है। चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है। मेडिकल कॉलेज, एम्स, सड़क, एक्सप्रेस वे का निर्माण तेजी से हो रहा है। लोगों को बिजली मिल रही है।
इससे पहले समारोह के आयोजक पूर्व प्रमुख अनिल सिंह एवं उद्यमी विनय सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। भाजपा नेता छट्ठू राम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, आईटी विभाग के जिला संयोजक जयप्रकाश जायसवाल , अरविंद नारायण सिंह, शफीक अहमद, राकेश सिंह, विक्की, अजय सिंह बब्लू, दीपक गुप्त, प्रमोद पाठक, काशीनाथ जायसवाल, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू एवं संचालन जिला महामंत्री आलोक शुक्ल ने किया। समारोह में भोजपुरी के दिग्गज कलाकार मोहन राठौर, अनुपमा यादव, राहुल ठाकुर विक्की, रवि प्रकाश गुप्त, एंकर राजकुमार यादव, भण्डारी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…