रसड़ा- धरना-प्रदर्शन में अपनी ताकत का एहसास करायेंगे शिक्षक

बलिया/रसड़ा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के केंद्रीय नेतृत्वय के आह्वान पर 27 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बलिया पर 11 बजे दिन से विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन में शिक्षक अपनी ताकत का एहसास करायेंगे।

इस धरना को सफल बनाने के लिए संगठन के जिलाध्यक्ष अश्वनी तिवारी के नेतृत्व में एक टीम विगत कई दिनों से विद्यालयों के शिक्षकों से सम्पर्क कर आंदोलन को धार देते हुए धरना को सफल बनाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

मंगलवार को रसड़ा प्रवास के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन सहित वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मान जनक वेतन के अतिरिक्त अन्य मांगों को लेकर आंदोलन के दूसरे चरण के तहत 27 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बलिया के सामने शिक्षकों का धरना प्रस्तावित है।

जिसमें शिक्षक अपनी ताकत का एहसास करायें कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की जाती रही तो वे सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को विवश होंगे। उन्होंने शिक्षकों से पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य गंभीर समस्याआें को लेकर प्रस्तावित इस आंदोलन में बढ-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

इस मौके पर उनके साथ केपी सिंह, आनंद मोहन, विनय सिंह, अजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago