बलिया- घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज कराने के लिए भटकता रहा पीड़ित परिवार

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक अधेड़ ने घर में घुसकर चाकू से बल पर एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता की मां को चाकू दिखाते हुए फरार हो गया। पुलिस के यहां पीड़िता की सुनी नहीं गई। बाद में मामला दर्ज हुआ। पीड़िता की मां ने शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। पीड़िता की तहरीर के मुताबिक गुरुवार की रात खाना खाने के बाद मैं और मेरी नाबालिग पुत्री अलग-अलग कमरे में सो रही थी।

इसी बीच रात के करीब दो बजे शहर कोतवाली के बेदुआ मुहल्ले का एक अधेड़ घर में घुस कर पुत्री के कमरे में पहुंच गया और उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने चाकू के बल पर पुत्री का हाथ-पांव बांधकर दुष्कर्म किया।

पुत्री का शोर सुनकर जब मैं उसके दरवाजे के पास पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसी बीच आरोपी दरवाजा खोल चाकू लहराते हुए भाग निकला। तहरीर देने के लिए वह शुक्रवार को चौकी पर दो बार गई लेकिन उसे दोनों बार लौटा दिया गया।

जिससे मजबूर होकर पुलिस अधीक्षक को पत्रक और कोतवाली में तहरीर दी। सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि मामले की विवेचना सतनीसराय चौकी इंचार्ज को दी गई है।

साभार- अमर उजाला

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago