कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को अपने पूरे परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान जस्टिन ट्रूडो ने पत्नी और बच्चे के साथ ताजमहल के सामने फोटो शूट भी कराया। ट्रूडो के आगरा दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जब तक ट्रूडो ताजमहल परिसर में रहे उतनी देर तक टूरिस्टों के लिए ताज महल में एंट्री बंद कर दी गई थी। ताज महल का दीदार करने के बाद ट्रूडो मथुरा रवाना हो गए। वो यहां के चुरमुरा स्थित हाथी संरक्षण केन्द्र जाएंगे।
ताजमहल का दीदार करने के बाद ट्रूडो ने ताजमहल को दुनिया का सबसे खूबसूरत एवं अद्भुत इमारत बताया। उन्होने विजिटर बुक में लिखा कि ताजमहल दुनिया की सबसे सुंदर जगह है। ट्रूडो पूर्वी गेट से ताज परिसर में अंदर गए थे। रेड प्लेटफार्म पर दस मिनट का समय बिताने के बाद वो डायना बेंच पर पहुंचे। वहां परिवार के साथ-साथ उन्होंने अधकिारियों और अन्य लोगों के साथ भी फोटो खिंचवाई।
जानकारी के लिए बता दें कि जस्टिन ट्रूडो 19 फरवीर को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम जाएंगे। फिर वे गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर जाएंगे और आईआईएम अहमदाबाद के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरे में जस्टिन ट्रूडो पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा, आतंकवाद से निपटने में सहयोग सहित कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। 20 फरवरी को ट्रूडो मुंबई में शीर्ष उद्योगपतियों तथा भारतीय फिल्म जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…