बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है . यहाँ एक गाँव में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दो किशोरों के जरिए सामूहिक रेप करने का मामला सामने आया है.
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि बालिका के पिता की शिकायत पर कल सुखपुरा थाना में बच्ची के ग्राम के ही अनुज सिंह और कृष्णा गोड़ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है.
श्रीपर्णा गांगुली ने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से भाग लेने के बाद वह गांव में खेल रही थी.
उसी दौरान अमरूद देने का झांसा देकर उसे गांव में ही बने एक ट्यूबवेल के पास के एक कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक रेप किया गया .
बच्ची को 17 अगस्त की रात बालिका को पेट में दर्द होने लगा तब उसने अपनी मां से घटना के बारे में जानकारी दी.
उसने तत्काल यह बात पति को बताई और यूपी 100 पुलिस को सूचना दी. इसके बाद रविवार को सुखपुरा थाने में किशोरों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी. पुलिस ने दोनों पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया. एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि बालिका को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है. मामले की जांच कराई जा रही है.
दोनो आरोपी की उम्र करीब 15 साल बताई गई है . पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए लड़की को जिला अस्पताल भेज दिया है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…