बलिया में छह साल की बच्ची से सामूहिक रेप, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है . यहाँ एक गाँव में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दो किशोरों के जरिए सामूहिक रेप करने का मामला सामने आया है.

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि बालिका के पिता की शिकायत पर कल सुखपुरा थाना में बच्ची के ग्राम के ही अनुज सिंह और कृष्णा गोड़ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है.

श्रीपर्णा गांगुली ने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से भाग लेने के बाद वह गांव में खेल रही थी.

उसी दौरान अमरूद देने का झांसा देकर उसे गांव में ही बने एक ट्यूबवेल के पास के एक कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक रेप किया गया .

बच्ची को 17 अगस्त की रात बालिका को पेट में दर्द होने लगा तब उसने अपनी मां से घटना के बारे में जानकारी दी.

उसने तत्काल यह बात पति को बताई और  यूपी 100 पुलिस को सूचना दी. इसके बाद रविवार को सुखपुरा थाने में किशोरों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी.  पुलिस ने दोनों पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया. एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि बालिका को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है. मामले की जांच कराई जा रही है.

दोनो  आरोपी की उम्र करीब 15 साल बताई गई है . पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए लड़की को जिला अस्पताल भेज दिया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago