बलिया । बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय एक लड़की से उसके पड़ोसी गांव के दो युवकों द्वारा कथित रूप से रेप करने का मामला सामने आया है.
रसड़ा कोतवाली के प्रभारी नागेश उपाध्याय ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी गत 29 मई की रात शौच के लिए गई थी. तभी उसके पड़ोसी गांव के रहने वाले राजेश यादव और आकाश यादव किशोरी को पकड़कर एक सुनसान जगह पर ले गये और दोनों ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया.
उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ बलात्कार के आरोप और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…