बलिया : कोविड-19 वैक्सीन के 18 प्लस युवाओं को टीका लगाने का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। टीकाकरण को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। टीकाकरण के इस चरण का शुभारंभ पंचायती राज, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने किया। सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद ने बताया 18 से 44 साल के 1119 लोगों ने टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवाया। जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के 264 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई। 301 बुजुर्ग और गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। सीएमओ ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा टीकाकरण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
अगले पांच दिन के लिए रजिस्ट्रेशन फुल
सीयर सीएचसी में वैक्सीनेशन का अभियान शुरु किया गया। पहले दिन ही 600 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। अधीक्षक डा. तनवीर ने बताया कि स्पॉट रजिस्ट्रेशन और वैक्सीन लगाने पर रोक लगा दिया गया है। यानि अब बिना आनलाइन रजिस्ट्रेशन वैक्सीन नहीं लगाया जाएगा।
टीकाकरण केंद्र बनाने की मांग
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद को कोविड वैक्सीन का टीकाकरण केंद्र बनाया गया है लेकिन एक जून से लगने वाले 18 वर्ष से 45 वर्ष के लिए टीकाकरण का केंद्र नहीं बनाये जाने पर चिलकहर ब्लाक के लोगों को 15 किमी दूर जाना पडेगा। भाजपा नेता रवींद्रनाथ सिंह सीएमओ से कार्रवाई की मांग किया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…