घोसी सांसद अतुल राय ने किया सरेंडर, कोर्ट ने 14 दिनों के लिए भेजा जेल

बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के नवनिर्वाचित सांसद और दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी अतुल राय ने शनिवार को वाराणसी की एक अदालत में समर्पण कर दिया. उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. राय के साथ उनके सैकड़ों समर्थक इस दौरान मौजूद रहे और उनके समर्थन में नारे लगाते रहे.

घोसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ कर राय संसद पहुंचे हैं. जब एक छात्रा ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई और उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया, तब वह अपने चुनाव अभियान को बीच में छोड़कर गायब हो गए. बसपा सुप्रीमो मायावती का मानना था कि उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने राय को झूठे मामले में फंसाया है, इसलिए उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को राय के लिए प्रचार जारी रखने के लिए कहा. मायावती ने घोसी में राय के समर्थन में एक सभा को भी संबोधित किया था.

राय ने संसद में पद की शपथ नहीं ली
निर्वाचित घोषित किए जाने के बाद, राय ने संसद में पद की शपथ नहीं ली. इस सप्ताह की शुरुआत में पुलिस ने उनकी संपत्ति जब्त करने के लिए अदालत से अनुमति प्राप्त की. राय ने गुरुवार को वाराणसी की एक अदालत में समर्पण के लिए एक आवेदन दायर किया था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago