Categories: featured

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खिला रंगों का संसार, विद्यार्थियों की कला ने जीता दिल

चितबड़ागांव। शुभ धनतेरस एवं दीपावली की पूर्व संध्या पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह द्वारा रंगोलियों के निरीक्षण से हुआ। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मकता ने सभी का मन मोह लिया।

छठ महापर्व से संबंधित सूर्य उपासना थीम पर बनी रंगोली ने सभी को आकर्षित किया, वहीं ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित रंगोली ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। प्रभु श्रीराम एवं माता सीता की अनुपम कलाकृति और नन्हे-मुन्ने बच्चों की “शुभ दीपावली” वाली रंगोलियाँ भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की सृजनात्मकता को नई दिशा देते हैं। जूनियर वर्ग की उस रंगोली को विशेष सराहना मिली जिसमें स्त्री के विभिन्न रूपों को एक ही कलाकृति में दर्शाया गया था। अध्यक्ष ने बच्चों को इस प्राकृतिक पर्व को सामाजिक समरसता के साथ मनाने का संदेश भी दिया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक द्वय श्री तुषार नंद एवं सौम्या प्रसाद ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधानाचार्य एब्री के.बी. ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रंगोली की थीम हमें जीवन में सकारात्मकता, सौहार्द और सृजनशीलता अपनाने की प्रेरणा देती है।”

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर कोऑर्डिनेटर अरविंद चौबे, जूनियर कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा, गणित अध्यापक आनंद मिश्रा तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago