Categories: featured

मिशन शक्ति अभियान के तहत फेफना पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

बलिया : पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत थाना फेफना पुलिस टीम ने विहान विद्यापीठ विद्यालय, वायना ग्राम में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान चलाया।

इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक इस्तखार अहमद, महिला कांस्टेबल निशा राय तथा महिला कांस्टेबल मंजू देवी ने उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

पुलिस टीम ने महिलाओं को कठिन परिस्थितियों में धैर्य, विवेक और संयम से काम लेने की सलाह दी तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112, 1076, 1090, 102, 108 पर सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी।

साथ ही साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, संदिग्ध लिंक या कॉल से बचने और ऐसे मामलों की सूचना टोल फ्री नंबर 1930 पर देने की अपील की गई।  थाने में संचालित मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका और वहां मिलने वाली सहायता के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago