बलिया। रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद पत्रकार अजय सिंह पहली बार जनपद पहुंचे। जहां उनका बलिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष करुणा सिंधु सिंह के नेतृत्व में जिले के पत्रकारों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार और मनियर नगर पंचायत निवासी अजय सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले दिनों दिल्ली में मिले मुख्य न्यायधीश डी वाई चन्द्रचूड़ के हाथों रामनाथ गोयनका पुरस्कार मिलने से पूर्वांचल में खुशी की लहर है।
सम्मान के मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अजय ने कहा कि दिल्ली में मिला अवार्ड मेरा नही बल्कि छोटे शहरों मे पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों का है। उन्होंने कहा कि सम्मान, सम्मान ही होता है, एक माला ही सही। ऐसे में दिल्ली जाकर अगर कोई पत्रकार सम्मानित हो और उसके बाद अपने गृह जिला में पहुंचते ही स्नेह मिले तो इससे बड़ा गर्व कुछ नहीं हो सकता।
बता दें कि प्रयागराज से पत्रकारिता कि शुरुआत करते हुए अजय सिंह वर्तमान समय में वाराणसी में एनडीटीवी के प्रतिनिधि के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं। वहीं बलिया इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के महामंत्री नरेन्द्र मिश्र, विनय कुमार, अजय भारती, अमित कुमार, संजय तिवारी, पुष्पेन्द्र तिवारी(सिंधु), श्याम जी,करुणेश पांडेय, मुकेश मिश्र, रत्नेश सिंह, अखिलेश यादव, अभिषेक मिश्र, विवेक कुमार, दीपक तिवारी, नवल जी, आसिफ जैदी, उपेंद्र गुप्ता, विवेक गुप्ता, आनंद दुबे सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…