समाजवादी नेताओं के विरुद्ध फर्जी केस लिखावा रहे सीएम योगी: रामगोविंद चौधरी

सपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सपा सांसद आजम खान के विरुद्ध व्यक्तिगत दिलचस्पी लेकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनाव और चुनाव सपा अकेले लड़ेगी। चौधरी ने मंगलवार देर रात एक पत्रकार वार्ता में योगी सरकार पर हमला बोला।

कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। दलित, मुस्लिम व पिछड़े वर्ग के लोगों की हत्या की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। सरकार की शह पर मुस्लिम व यादव वर्ग के लोगों की हत्याएं की जा रही हैं।

सूबे में अघोषित आपातकाल सरीखे हालात हो गये हैं तथा योगी सरकार भय का वातावरण बना रही है। उन्होंने सपा सांसद आजम खान पर कार्रवाई को लेकर भी योगी सरकार पर निशाना साधा तथा आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं दिलचस्पी लेकर राजनीतिक प्रतिशोध वश लोगों को उकसा कर आजम खान के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि आजम खान के विरुद्ध प्रताड़ना की कार्रवाई की लड़ाई सपा सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगी। उन्होंने आजम खान के विरुद्ध जमीन पर कब्जे के आरोप को फर्जी करार दिया। कहा कि विश्वविद्यालय बने तकरीबन 16 वर्ष हो गए। शिकायत करने वाले अब तक शांत क्यों रहे। उन्होंने विधानसभा उप चुनाव को लेकर पूछे जाने पर कहा कि सपा अकेले अपने दम पर उप चुनाव लड़ेगी।

उनकी जानकारी के अनुसार कांग्रेस से गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नही हो रही है। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह सपा वर्ष 2012 में अकेले सत्ता में आई थी। उसी तरह आने वाले समय में भी सपा अकेले चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी।

उन्होंने सपा सांसद नीरज शेखर के भाजपा में शामिल होने को लेकर पूछे जाने पर कहा कि चंद्रशेखर जी उनके राजनैतिक गुरु रहे हैं तथा उनके परिवार के लोगों के लिए उनकी शुभकामनाएं व सहानुभूति है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago