रेप के आरोपी सांसद अतुल राय को जेल से बीएचयू अस्पताल भेजा गया

दुष्‍कर्म के आरोप में जिला जेल में बंद घोसी के बीएसपी सांसद को बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। स्‍पेशल वार्ड में भर्ती सांसद के कान में इंफेक्‍शन का इलाज चल रहा है। कान में तेज दर्द की शिकायत के बाद बीएसपी सांसद को जेल से बीएचयू अस्‍पताल के इमरजेंसी वार्ड में भेजा गया। यहां आने के बाद उन्‍हें ईएनटी डिपार्टमेंट की ओपीडी में डॉ. राजेश कुमार को दिखाया गया। 

डॉक्‍टर की सलाह पर राय को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। डॉक्‍टर का कहना है कि कान में इंफेक्‍शन है। जांच चल रही है और रिपोर्ट आने का इंतजार है। जरूरत पड़ी तो ऑपरेशन किया जा सकता है। बता दें कि बलिया की एक लड़की ने अतुल राय पर दुराचार का आरोप लगाते हुए बीते 19 मई को लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले को फरार रहने के दौरान अतुल राय घोसी से चुनाव लड़कर जीत गए। 

बाद में सरेंडर करने पर कोर्ट ने उन्हें न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बीते 2 जुलाई को कोर्ट ने अतुल राय की ओर से लोकसभा के सदस्‍य पद की शपथ लेने के लिए पुलिस अभिरक्षा में दिल्‍ली जाने की अनुमति दिए जाने संबंधी अर्जी खारिज कर दी थी। 


बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago