सऊदी अरब में नहीं दिखा रमजान का चाँद, भारत में 18 मई से शुरू होगा रोज़ा

सऊदी अरब सहित संयुक्त अरब अमीरात और खाड़ी देशों  में आज  रमजान का चांद नजर नहीं आया था, जिसकी वजह से उन देशों में पहला रोज़ा शनिवार 17 मई से शुरू  होगा.
सऊदी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक खाड़ी देशों में चाँद देखने की किसी भी देश से कोई खबर नहीं मिली है। वहीँ भारत में 18 मई को मुस्लमान पहला रोज़ा रखेंगे.
रमजान 18 मई से शुरू होगा. इस लिहाज से अब इस पवित्र माह में दो दिन ही शेष रह गये हैं. इसको देखते हुए मुसलिम समुदाय ने तैयारी शुरू कर दी है.
पवित्र माह के अनुसार खुद को ढालने की तैयारी शुरू कर दी है. लोगों की दिनचर्या बदल गयी है. रमजान के नियमों के लिहाज से पांचों वक्त नमाज पढ़ रहे हैं. मौलाना शमशुल कहते हैं कि रमजान में रोजा रखने का मुख्य उद्देश्य बुरे कर्मों से बचना व इबादत करना है. लोग इस महीने में रोजा तो रख लेते हैं,
लेकिन अपनी भावनाओं पर संयम न रखते हुए गलत ख्याल या विचारों को नहीं छोड़ पाते हैं, जिससे रोजा रखने का कोई महत्व नहीं बनता है. हमें रमजान के पवित्र महीने की तरह अन्य महीनों में भी रमजान के बनाये गये नियमों का पालन करना चाहिए.
रमजान के लिए बाजार तैयार : रमजान के लिए बाजार में तैयारी शुरू हो गयी है. सूखी सेवइयों की दुकानें सजायी जा रही हैं. कंपनीबाग में सेवइयों के कई स्टॉल लगाने की तैयारी हो रही है. पक्की सराय चौक, इस्लामपुर, मेहंदी हसन चौक, बनारस बैंक चौक, कंपनीबाग, ब्रह्मपुरा में दर्जनों सेवई कारखाने लगाये जा रहे हैं.
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago