वाराणसी में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिर गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है. मलबे के नीचे अब भी 50 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है.
इस फ्लाईओवर का निर्माण कैंट रेलवे स्टेशन के पास किया जा रहा था. वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है. सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है और हरसंभव मदद का भरोसा दिया है. हादसे के बाद सीएम योगी लखनऊ से बनारस के लिए रवाना भी हो गए हैं. सीएम यहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटनास्थन का दौरा करेंगे.
अब तक पिलर के नीचे दबे वाहनों के अंदर से 18 शव निकाले जा चुके हैं. राहत एवं बचाव कार्य में जुटी NDRF के मुताबिक, मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. हादसे में घायल 7 व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है, जबकि शेष 5 घायल खतरे से बाहर हैं.
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. केशव प्रसाद मौर्य ने अस्पताल जाकर हादसे में घायल लोगों का भी हाल-चाल लिया.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…