“आडवाणी की रथ यात्रा की वजह से नहीं हो सका राम मंदिर का निर्माण”

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने  कहा कि अगर  भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रथ यात्रा नहीं निकाली होती और में बाबरी मस्जिद नहीं ढहायी जाती और अब तक राम मंदिर मसले का हल निकल चुका होता.

चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए  एक सवाल पर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होने के लिए भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जिम्मेदार ठहराया.

उन्होंने कहा कि अयोध्या में विवादित स्थल का मसला मंदिर का ताला खुलवाये जाने और शिलान्यास कराये जाने के बाद ही हल हो गया होता और देश में शांति तथा भाईचारा बना रहता, लेकिन वर्ष 1990 में उसी समय आडवाणी ने देश में रथ यात्रा निकाली और उससे फैले उन्माद की वजह से मस्जिद ढहा दी गयी. इसी कारण मामला अटक गया.

आगे बात करते हुए चौधरी ने  देश में कहीं सूखा और कहीं भारी बारिश के बारे में पूछे गये सवाल पर कहा कि इन घटनाओं के लिए भाजपा जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि भारत आस्था का देश है. सपा भगवान राम, कृष्ण, शिव, गंगा, यमुना तथा सरयू को आस्था का केंद्र और भगवान राम को अपना इष्ट देवता मानती है, लेकिन भाजपा भगवान राम को ‘वोट देवता’ मानती है.

भाजपा भगवान राम का जिस तरह से इस्तेमाल कर रही है उससे नाराज होकर वह दैवीय आपदा के रूप में दंड दे रहे हैं. मगर इसका दर्द जनता भुगत रही है. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फिलहाल कोई विचार नहीं है.

 

(इनपुट-भाषा)

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago