बलिया में मिले 8 नए कोरोना केस, बांसडीह के विधायक भी संक्रमित, लापरवाही से बढ़ रहे मामले

बलिया डेस्क : बलिया में कोरोना के नए मामले तेज़ी से बढ़ते नज़र आ रहे हैं। अब ज़िले में 8 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद ज़िले में कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 98 हो गई है।

मंगलवार को आई रिपोर्ट में बिल्थरारोड के अवाया में एक दंपति कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही सरया डिहू भगत और पिपरौली बड़ागांव में कोरोना के एक – एक मरीज़ मिले हैं। वहीं रेवती, बेलहरी, रतसड़ व मुरली छपरा ब्लाक में भी कोरोना के एक – एक केस सामने आए हैं।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी भी हुए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चौधरी की टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। चौधरी को तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार को मेदांता लखनऊ में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पीजीआई लखनऊ में शिफ्ट किया गया है।

कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद ज़िला प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने बिल्थरारोड के उन इलाकों को कंटोनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया है, जहां कोरोना पॉज़िटिव केस मिले हैं। बता दें कि बीते कल बिल्थरारोड इलाके के वार्ड नंबर पांच में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। जिसके बाद आज इसी इलाक़े के पास एक दंपति की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव अाई है।

एसडीएम अशोक चौधरी के नेतृत्व में प्रशासन ने बीते कल ही नगर के संभावित प्रभावित इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया और आसपास के सौ मीटर का एरिया सील कर दिया। एसडीएम के आदेश पर पूरे इलाक़े की रस्सी व बांस-बल्ली से बैरिकेडिग की गई। इस इलाक़े में उन लोगों के भी टेस्ट कराए जा रहे हैं जो हाल ही में महिला और दंपति के संपर्क में आए हैं।

हैरानी की बात तो ये है कि ज़िले में तेज़ी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद आमजन की ओर से लापरवाही देखने को मिल रही है। लोग बिना मास्क के ही सड़कों – बाजारों में नज़र आ रहे हैं और सोशल डिसटेंसिंग की भी धज्जियां उड़ाते दिखाई दे रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago