मामूली विवाद पर किशोरी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला, पुलिस ने हल्की धारा में दर्ज किया मामला

नगरा डेस्क (बलिया ) : उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था किस कदर ध्वस्त हो चुकी है इसका अंदाज़ा बलिया की ताज़ा घटना से लगाया जा सकता है। यहां मामूली विवाद पर दबंग पट्टीदार ने शादी वाले घर पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया, जिसमें एक ही परिवार की तीन महिलाएं बुरी तरह ज़ख्मी हो गईं। घटना नगरा थाना छेत्र के ताड़ीबड़ा गांव की है। पुलिस के मुताबिक़, यहां बारात को ठहराने को लेकर अनिरुद्ध सिंह का अपने पट्टीदार से विवाद हुआ था।

इसी विवाद को लेकर गुरुवार सुबह पट्टीदारी के एक युवक ने अनिरुद्ध सिंह के परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें अनिरुद्ध सिंह के परिवार की तीन महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इस हमले में अनिरुद्ध सिंह की छोटी बेटी 17 वर्षीय प्रिंसू सिंह को गर्दन पर गंभीर चोट लगी है।

उसकी हालत को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर्स ने पहले उसे सदर अस्पताल बलिया रेफर किया। जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

फिलहाल उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। वहीं इस घटना के बाद अनिरुद्ध सिंह की हालत भी बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नगरा थाना के एसओ ने बलिया ख़बर को फ़ोन पर बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago